भारत
गैंगरेप केस: अधिकारी पर कसा शिकंजा, सलाखों के पीछे पहुंचा
jantaserishta.com
11 April 2024 5:25 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
है हाईकोर्ट का सहायक समीक्षा अधिकारी.
प्रयागराज: प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से सहायक समीक्षा अधिकारी को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। समीक्षा अधिकारी पर एक युवती ने अपने फ्लैट पर बुलाकर दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। दो महीने पहले दर्ज हुई एफआईआर में अब कार्रवाई हुई है। गैंगरेप का दूसरा आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि शास्त्रीपुरम आगरा निवासी 30 वर्षीय सुमित कुमार की इलाहाबाद हाईकोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी लगी थी। वह प्रीतमनगर में किराये पर रहता था। करीब दो महीना पहले फिरोजाबाद की युवती ने सुमित और उसके दोस्त के खिलाफ धूमनगंज थाने में कमरे में बंधक बनाकर गैंगरेप करने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था।
युवती ने आरोप लगाया था कि फेसबुक पर दो साल से उनकी दोस्ती थी। वह सुमित से मिलने प्रयागराज स्थित उसके कमरे में जाती थी। एक दिन उसने अपने दोस्त की मदद से बंधक बनाकर गैंगरेप किया। धमकी दी कि वह हाईकोर्ट में है। पुलिस से शिकायत करने पर मार देगा। पीड़िता के बयान के आधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छापामारी की लेकिन आरोपी सुमित पकड़ा नहीं गया।
पता चला कि मेडिकल लेकर सुमित ने प्रयागराज छोड़ दिया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। धूमनगंज थाने के विवेचक गौरव कुमार ने सटीक सूचना पर सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Tagsप्रयागराजधूमनगंज पुलिसगैंगरेपसहायक समीक्षा अधिकारीPrayagrajDhumanganj PoliceGang RapeAssistant Review Officer
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





