भारत

रिश्वत लेते सहायक राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

Nilmani Pal
15 Dec 2021 4:07 PM IST
रिश्वत लेते सहायक राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
x

एमपी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक को 6 हजार रुपए बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। कटनी नगर निगम कार्यालय में जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने छापामार कर यह पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्व अधिकारी ने मकान के नामांतरण के एवज में रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत पीड़ित सुरेश वंशकार ने लोकायुक्त में शिकायत की थी।


Next Story