भारत

क्लास के अंदर नशे की हालत में छात्रों के यौन उत्पीड़न का आरोप, प्रोफेसर गिरफ्तार

jantaserishta.com
24 July 2023 11:30 AM IST
क्लास के अंदर नशे की हालत में छात्रों के यौन उत्पीड़न का आरोप, प्रोफेसर गिरफ्तार
x
दावा किया कि वह निर्दोष है और उसके खिलाफ साजिश रची गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
गुवाहाटी: असम के उत्तरी लखीमपुर कॉलेज में एक सहायक प्रोफेसर को कक्षा परिसर के भीतर नशे की हालत में छात्रों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आरोपी की पहचान डॉ. हेमंत सरमा के रूप में हुई है, जो कॉलेज में असमिया विषय पढ़ाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सरमा ने नशे की हालत में कक्षा में कई छात्राओं के साथ मारपीट की। कॉलेज के 58 छात्रों ने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बिमान चेतिया को लिखित रूप से शिकायत की, इसमेें दावा किया गया कि सरमा पिछले सप्ताह दो दिन नशे में धुत्त होकर पढ़ा रहे थे।
प्रिंसिपल ने छात्रों के दावों के आधार पर लखीमपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और रविवार को सरमा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच, सरमा ने दावा किया कि वह निर्दोष है और उसके खिलाफ साजिश रची गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story