भारत

असिस्टेंट इंजीनियर का सहकर्मी के साथ अफेयर, पत्नी तक पहुंची जानकारी, फिर...

jantaserishta.com
1 March 2024 3:51 PM IST
असिस्टेंट इंजीनियर का सहकर्मी के साथ अफेयर, पत्नी तक पहुंची जानकारी, फिर...
x
सांकेतिक तस्वीर
एफआईआर दर्ज करा दी।
झांसी: यूपी के झांसी में एक युवक को अपनी ही आफिस में काम करने वाली युवती के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दोनों सरकारी विभाग में तैनात हैं। युवक शादीशुदा है और युवती अनमैरिड। दोनों चोरी-छिपे अक्सर मिल रहे थे। तीन साल से चल रहे इस प्रेम-प्रसंग की जानकारी जब युवक की पत्नी को लगी तो उसने बवाल काट दिया। महिला ने पति और उसके प्रेमिका को रंग हाथ पकड़ लिया। इसके बाद बेटे और भाई को बुलाकर जमकर हंगामा किया। मामला थाने तक पहुंचा तो महिला ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
पूरा मामला सिंचाई विभाग का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां असिस्टेंट इंजीनियर और उसकी सहकमी जूनियर इंजीनियर के बीच करीब तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। असिस्टेंट इंजीनियर शादीशुदा है जबकि जूनियर इंजीनियर की अभी शादी नहीं हुई है। दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी महिला को एक साल पहले हुई थी, इस पर काफी हंगामा हुआ था। महिला ने अपने पति को इस बारे में चेतावनी देते हुए समझाया भी था लेकिन वह नहीं माना और उल्टे असिस्टेंट इंजीनियर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पति बिना तलाक दिए ही अपनी प्रमिका के साथ रह रहा है। पत्नी ने पति पर दहेज मांगने और उसे प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने महिल की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिरोजाबाद के सरजीवन नगर की रहने वाली रचना सिंह की शादी 22 अप्रैल 2018 को हुई थी। उसके पति की पोस्टिंग झांसी में सिंचाई विभाग में थी। महिला के मुताबिक शुरुआत में सबकुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ दिन बाद पति का बर्ताव बदलने लगा। जानकारी करने पर पता चला कि पति का उनके ऑफिस की जूनियर इंजीनियर युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जूनियर इंजीनियर भी झांसी में ही तैनात थी। इसके बाद उसके पति का सिद्धार्थनगर तबादला हो गया लेकिन पति उससे मिलने के लिए झांसी आते थे। महिला ने बताया कि प्रेमिका से मिलने के चक्कर में वह किसी न किसी बहाने से मायके भेज देते थे। पिछले साल उनके प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो पति को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। उल्टा मुझे ही प्रताड़ित करने लगे। महिल ने बताया कि उसके और पति के बीच चल रहे विवाद का मामला कोर्ट में है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story