भारत
विधानसभा अध्यक्ष ने नदी पर बने पुल का हिस्सा ढहने पर पीडब्ल्यूडी सचिव को लगाई लताड़
jantaserishta.com
14 July 2023 5:45 PM IST

x
आपदा ग्रसित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के आपदा ग्रसित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कौडिया नगर में जलभराव की समस्याओं का निरीक्षण कर जिम्मेदार अधिकारियों को जल्द समाधान करने को निर्देशित किया। इस दौरान स्थानीय जनता ने भारी बारिश से जलभराव की समस्याओं से भी विधानसभा अध्यक्ष को अवगत करवाया। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सभी क्षेत्रवासियों को पूरी मदद करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान मालन नदी पर बने पुल का एक हिस्सा ढह जाने की सूचना मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष पुल का निरक्षण करने पहुंची। जहां उन्होंने आपदा प्रबंधन के सचिव आर सिन्हा को फ़ोन पर जमकर लताड़ा और नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि आपको पता तो चल ही गया है कि हमारा मालन वाला पुल टूट गया है। अब इस पर आप क्या कर रहे हैं। हर बैठक में आपदा प्रबंधन को कोटद्वार की नदियों पर बने पुलों की बाड़ सुरक्षा के उचित दिशानिर्देश दिए, परंतु अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज ये हादसा हुआ है। आपने कहा कि साहब ये चीज मानक में नहीं बैठती है, अब आप बताये कौन सी चीज मानक में बैठती है। इस पुल के टूट जाने से हमारी आधी आबादी का संपर्क कोटद्वार से टूट गया है। जो हर सुविधा के लिए कोटद्वार आती है। जो सही नहीं है।
उन्होंने कहा कि पुल ढह जाना काफी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसकी जांच की जाएगी और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने रतनपुर कुंभीचौड़ के झूला पुल का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। खो नदी के कारण स्थानीय जनता को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उनकी समस्याओं को विधानसभा अध्यक्ष ने बड़े गौर से सुना और समाधान हेतु उन्हें आश्वासन दिया। सनेह में नदी के जलस्तर बढ़ने से जमीनों की कटाव के कारण आ रही समस्याओं को भी विधानसभा अध्यक्ष ने सुना। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उचित दिशानिर्देश दिए।
Tagsमालन नदीपुल हिस्सा ढहापीडब्ल्यूडी सचिवऋतु खण्डूडी भूषणMalan riverpart of the bridge collapsedPWD SecretaryRitu Khandudi Bhushan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





