विधानसभा आम चुनाव 2023 मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण 30 नवम्बर को

श्रीगंगानगर । राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 के अंतर्गत मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण 30 नवम्बर को दिया जायेगा।
प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ एवं जिला परिषद सीईओ श्री भवानी सिंह पंवार ने बताया कि मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण 30 नवम्बर 2023 को प्रातः 10 बजे से जिला मुख्यालय पर एमडी बीएड कॉलेज श्रीगंगानगर में आयोजित किया गया है। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण देने के लिये सामान्य व्यवस्था, कार्मिक प्रकोष्ठ, प्रभारी अधिकारी सामान्य व्यवस्था अधिशाषी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग, डीओआईटी, भण्डार प्रकोष्ठ, ईवीएम प्रकोष्ठ, तहसीलदार/नायब तहसीलदार राजस्व, लेखा सहित डीएलएमटी एण्ड एएलएमटी को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






