भारत

विधानसभा आम चुनाव 2023 ईवीएम वीवीपेट का प्रथम रेण्डेमाईजेशन हुआ

jantaserishta.com
2 Nov 2023 6:01 PM IST
विधानसभा आम चुनाव 2023 ईवीएम वीवीपेट का प्रथम रेण्डेमाईजेशन हुआ
x

श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम चनुव 2023 के दौरान चुनाव के लिये काम में ली जाने वाली ईवीएम व वीवीपेट का प्रथम रेण्डेमाईजेशन गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंशदीप ने बताया कि क्षेत्र की 6 विधानसभाओं के लिये प्राप्त ईवीएम व वीवीपेट का विधानसभा वार रेण्डेमाईजेशन किया गया है। विधानसभा सादुलशहर के 230 मतदान केन्द्र, गंगानगर के 205, करणपुर के 249, सूरतगढ के 254, रायसिंहनगर के 272 तथा अनूपगढ विधानसभा क्षेत्र के 244 सहित कुल 1454 मतदान केन्द्रों के अनुसार ईवीएम का विधानसभावार आवंटन किया गया। ईवीएम का 20 प्रतिशत अतिरिक्त तथा वीवीपेट का 30 प्रतिशत अतिरिक्त रिजर्व सहित विधानसभावार आवंटन किया गया।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन व उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविन्द कुमार जाखड, एडीएम सतर्कता श्री हरीसिंह मीणा, एसडीएम गांगनगर श्री संजय अग्रवाल, एसडीएम करणपुर श्री सुभाषचन्द्र, एसीएम श्रीमती शिवा चौधरी, राजनैतिक दलों की ओर से श्री भीमराज डाबी, श्री प्रदीप धेरड, श्री कुलविन्द्र सिंह, श्री विजय कुमार रेवाड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। (फोटो सहित)

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story