भारत

विधानसभा आम चुनाव- 2023 जयपुर में चार दिनों में 28 प्रत्याशियों ने भरे 39 नामांकन पत्र

jantaserishta.com
3 Nov 2023 10:17 AM IST
विधानसभा आम चुनाव- 2023 जयपुर में चार दिनों में 28 प्रत्याशियों ने भरे 39 नामांकन पत्र
x

जयपुर। विधानसभा चुनाव-2023 के लिए नामांकन के चौथे दिन जिले की 10 विधानसभा क्षेत्रों में 17 उम्मीदवारों ने 25 नामांकन किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नीलिमा तक्षक ने बताया कि विगत चार दिनों में जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों में 28 प्रत्याशियों ने कुल 39 नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। जिसमें से सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 6 प्रत्याशियों ने 7 नामांकन पत्र जमा करवाए हैं, वहीं, शाहपुरा, चौमूं, हवामहल, सिविल लाइन्स एवं चाकसू विधानसभा क्षेत्र में अभी तक एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी श्री मुकेश गोयल, श्री हंसराज बतौर बीजेपी प्रत्याशी एवं निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती टीना यादव, भीमसहन गुर्जर, दूदू विधानसभा क्षेत्र से अखिल भारतीय कॉन्ग्रेस प्रत्याशी श्री बाबूलाल नागर, आमेर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री सतीश पूनिया, जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से श्री सुमन मीणा ने बतौर अखिल भारतीय कॉन्ग्रेस प्रत्याशी एवं निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र जमा करवाया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी श्री मनोहर लाल, आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी श्री मोहम्मद नदीम, मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से अखिल भारतीय कॉन्ग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अर्चना शर्मा एवं सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी श्री निशांत माथुर, श्री हरी नारायण मीणा एवं राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी प्रत्याशी महेशचंद सैनी एवं राइट टू रिकॉल पार्टी से श्री शशांक ने नामांकन किया।

उन्होंने बताया कि बस्सी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी श्री मालीराम नायक, श्री मोहनलाल एवं श्री लक्ष्मण ने बतौर अखिल भारतीय कॉन्ग्रेस एवं निर्दलीय प्रत्याशी दो नामांकन पत्र जमा करवाए।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story