विधानसभा चुनाव: बजट सेशन में मोदी सरकार दे सकती है ये बड़ा तोहफा!

नई दिल्ली: आज पेश होने वाले बजट में सरकार उत्तर प्रदेश में आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। सरकार ने सोमवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के लिए उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजातियों की सूची में संशोधन के लिए 15 नए विधेयकों को सूचीबद्ध किया है। संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2022 का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के लिए अनुसूचित जाति सूची से एक जाति को हटाना और इसे एसटी सूची में शामिल करना है। सरकार ने चुनाव आयोग से विधेयक पेश करने की अनुमति मांगी है क्योंकि यूपी में आठ जनवरी से आदर्श आचार संहिता लागू है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





