भारत

बिग ब्रेकिंग: विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने वाले है, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
6 Nov 2022 10:11 AM IST
बिग ब्रेकिंग: विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने वाले है, जानें लेटेस्ट अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. इसमें उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, बिहार की मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, तेलंगाना की मुनुगोडे, ओडिशा की धामनगर और हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट शामिल हैं. इन सीटों पर बीते गुरुवार को मतदान हुआ था. इन 7 सीटों में से 3 पर बीजेपी, 2 पर कांग्रेस और एक-एक सीट पर आरजेडी और उद्धव ठाकरे गुट की पार्टी का कब्जा था.
हरियाणा के हिसार की आदमपुर सीट पर मतगणना का दूसरा राउंड पूरा हो चुका है. यहां पर भाव्या बिश्नोई 4090 वोट से आगे चल रहे हैं.
बिहार की मोकामा सीट पर 8 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. इसमें RJD को 30960 को BJP को 20276 वोट मिले हैं.
लखीमपुर की गोला सीट पर सात राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. यहां बीजेपी कैंडिडेट अमन गिरि को 28316 वोट तो सपा कैंडिडेट के विनय तिवारी को 19644 वोट मिले हैं. यहां अमन गिरि 8672 वोटों से आगे चल रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story