भारत

विधानसभा उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर पहली बार मोबाइल डिपॉजिट सेंटर बनाए गए, लोगों ने उठाया लाभ

jantaserishta.com
19 Jun 2025 3:12 PM IST
विधानसभा उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर पहली बार मोबाइल डिपॉजिट सेंटर बनाए गए, लोगों ने उठाया लाभ
x
नई दिल्ली: 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। इन उपचुनावों में चुनाव आयोग ने एक नई पहल शुरू की है। मई महीने में आयोग इसकी घोषणा कर चुका था, लेकिन गुरुवार को मतदान के बीच देश में पहली बार पोलिंग बूथ पर मोबाइल डिपॉजिट सेंटर्स बनाए गए हैं। सुबह से जारी मतदान के बीच लोगों ने इसका फायदा उठाया।
चुनाव आयोग ने वोटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा कीं। अलग-अलग पोलिंग बूथ पर मोबाइल डिपॉजिट सेंटर बनाए गए थे, जिसका कुछ लोगों ने इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग ने "एक्स" पर लिखा, " पहली बार ऐसा हो रहा है कि हर मतदान केंद्र के एंट्री गेट पर एक मोबाइल डिपॉजिट सेंटर स्थापित किया गया है।"
आयोग ने मई में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और चुनाव संचालन नियम, 1961 के तहत दो महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए थे। चुनाव आयोग ने कहा कि इनका मकसद मतदाताओं की सुविधा और व्यवस्था को अधिक सुचारू बनाना है। शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में मोबाइल फोन के व्यापक उपयोग को देखते हुए आयोग ने निर्णय लिया था।
एक बयान में कहा गया, "मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में बंद मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी, लेकिन केंद्र के गेट पर लकड़ी के बॉक्स या जूट बैग जैसी साधारण सुविधाओं के माध्यम से मोबाइल फोन जमा करवाने की व्यवस्था रहेगी। हालांकि, कुछ मतदान केंद्रों को स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा इससे छूट दी जा सकती है। केंद्र के अंदर मतदान की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 49एम का सख्ती से पालन किया जाएगा।"
फिलहाल 4 अलग-अलग राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल की नीलांबुर सीट पर शुरुआती 4 घंटों में 30.15 प्रतिशत वोट पड़े। गुजरात की विसावदर सीट पर 28.15 प्रतिशत और कडी सीट पर 23.85 प्रतिशत मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर सुबह 11 बजे तक 30.64 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर 21.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story