भारत

विधानसभा उपचुनाव: पहले दो घंटों में केरल की नीलांबुर सीट पर सबसे ज्यादा मतदान

jantaserishta.com
19 Jun 2025 12:52 PM IST
विधानसभा उपचुनाव: पहले दो घंटों में केरल की नीलांबुर सीट पर सबसे ज्यादा मतदान
x
नई दिल्ली: देश में अलग-अलग राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। पोलिंग बूथों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें देखी गईं। शुरुआती दो घंटों में केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट पर सबसे अधिक मतदान हुआ है, जबकि सुबह 9 बजे तक पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर सबसे कम वोट पड़े हैं।
चुनाव आयोग ने उपचुनाव को लेकर सुबह 9 बजे तक की वोटिंग के आंकड़े जारी किए। चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल की नीलांबुर सीट पर शुरुआती दो घंटों में 13.15 प्रतिशत वोट पड़े। गुजरात की विसावदर सीट पर 12.10 प्रतिशत और कडी सीट पर 9.05 प्रतिशत मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर सुबह 9 बजे तक 10.83 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर 8.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
4 अलग-अलग राज्यों की जिन 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई, उनमें गुजरात की विसावदर और कडी विधानसभा सीट शामिल हैं। कडी सीट विधायक करसन सोलंकी के निधन के बाद खाली हुई, जबकि विसावदर में आप विधायक भूपेंद्र भयानी ने इस्तीफा दिया था।
केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव है, जो विधायक पीवी अनवर के इस्तीफे के बाद खाली हुई। पंजाब में लुधियाना पश्चिम और पश्चिम बंगाल में कालीगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। लुधियाना पश्चिम सीट से विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का निधन हुआ था, जिससे उपचुनाव की स्थिति बनी। इसी तरह कालीगंज सीट विधायक नसरुद्दीन अहमद के निधन के बाद खाली थी।
सभी 5 विधानसभा चुनावों पर उपचुनावों को लेकर 26 मई को अधिसूचना जारी हुई। इसके बाद 2 जून तक नॉमिनेशन दाखिल करने की प्रक्रिया चली। उम्मीदवारों के लिए नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 5 जून थी। 19 जून को वोटिंग के बाद 23 जून को सभी 5 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story