भारत
विधानसभा उपचुनाव: 16 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले, 11 के खिलाफ गंभीर आरोप
jantaserishta.com
25 Aug 2023 3:36 PM IST

x
नई दिल्ली: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ रहे 42 में से कुल 16 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। जिनमें से 11 के खिलाफ गंभीर आरोप हैं।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) ने एक रिपोर्ट में जिक्र किया है कि उसने 5 सितंबर को छह राज्यों के सात विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के 43 में से 42 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 16 उम्मीदवार (38 प्रतिशत) ऐसे हैं, जिन्होंने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक "इनमें से 11 उम्मीदवार (26 फीसदी) ने खुद पर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।"
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि उपचुनाव लड़ रहे 42 में से 10 उम्मीदवार (24 प्रतिशत) करोड़पति हैं। प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 1.08 करोड़ रुपये है। 19 उम्मीदवारों ने खुद पर देनदारियां घोषित की हैं। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि 42 में से 5 उम्मीदवार (12 फीसदी) महिलाएं हैं। बता दें कि झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुपल्ली, त्रिपुरा की बोक्सानगर और धनपुर, उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर और पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव होने हैं।
Tagsविधानसभा उपचुनावउपचुनावआपराधिक मामलाएसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्सनेशनल इलेक्शन वॉचAssembly by-electionby-electioncriminal caseAssociation of Democratic ReformsNational Election Watch
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





