भारत

संचालिका के साथ मारपीट, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
25 Jun 2022 9:06 AM IST
संचालिका के साथ मारपीट, सामने आई ये वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

गाजियाबाद: सैलून संचालिका की स्कूटी से बच्चे का पैर जलने पर उसके मां-बाप तैश में आ गए और संचालिका की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी दंपती उसे सड़क पर घसीटते रहे। पीड़िता का भाई उसे बचाने आया तो आरोपी दंपती ने उसके साथ भी मारपीट की। हमले से बेहोश सैलून संचालिका को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।

लालकुआं निवासी मीरा यादव का ग्रेटर नोएडा में सैलून है। उन्होंने बताया कि वह सैलून का सामान किराना मंडी के डिस्ट्रीब्यूटर मनीष से लेती हैं। गुरुवार रात शाम करीब सात बजे वह भाई अर्पण के साथ स्कूटी पर डिस्ट्रीब्यूटर से सामान लेने आई थीं। उन्होंने स्कूटी दुकान के पास खड़ी कर दी थी। इसी दौरान किराना मंडी में किराए पर रहने वाले बंटी के बच्चे का स्कूटी के साइलेंसर से पैर जल गया। वह स्कूटी पर चढ़ रहा था। मीरा यादव का कहना है कि इस बात से गुस्साए बंटी और उनकी पत्नी ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और जमीन पर घसीटा। भाई अर्पण ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान लोग तमाशबीन बने रहे।
मीरा यादव का कहना है कि वह दंपती से हाथ जोड़कर माफी मांगती रही और छोड़ देने की बात करती रही, लेकिन वह उसे पीटते रहे और जान से मारने की धमकी देते रहे। मारपीट से वह बेहोश हो गई। भाई अर्पण ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो आरोपी पति-पत्नी ने उसे भी पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल अमित खारी का कहना है कि हमलावर बंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story