भारत

सेनेटरी इंस्पेक्टर के साथ मारपीट, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
23 Aug 2022 9:20 AM IST
सेनेटरी इंस्पेक्टर के साथ मारपीट, सामने आई ये वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

चंडीगढ़: मानसून का सीजन आते ही मलेरिया और डेंगू के मामले आने लगते हैं. शासन-प्रशासन की तरफ से लोगों को अलग-अलग माध्यम से इसके लिए जागरूक भी किया जाता है, ताकि वह अपने आसपास मच्छरों को न पनपने दें. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम गठित कर घर-घर जाकर लारवा की जांच की जा रही है. घरों में लारवा मिलने पर चालान भी किया जा रहा है. इस कड़ी में पंजाब के मलोट में नगर कौंसिल जांच करने पहुंचे सेनेटरी इंस्पेक्टर की एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर डंडे से पिटाई कर दी. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक जांच के दौरान घर में डेंगू का लारवा मिलने पर सेनेटरी इंस्पेक्टर ने युवक का चालान कर दिया था. जिसको लेकर दंपति बहस करने लगा और फिर बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने सेनेटरी इंस्पेक्टर की मोहल्ले के सामने डंडे से बुरी तरह से पिटाई कर दी. वहीं आसपास खड़े लोगों ने पूरे मामले का वीडियो अपने फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story