भारत

दुर्घटना में महिला पुलिसकर्मी की मौत, परिवार ने लगाया साजिश का आरोप

jantaserishta.com
16 May 2023 2:55 PM IST
दुर्घटना में महिला पुलिसकर्मी की मौत, परिवार ने लगाया साजिश का आरोप
x
SI की मौत को 'रहस्यमयी' करार देते परिवार ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम पुलिस की सब-इंस्पेक्टर जूनमोनी राभा के की मौत को 'रहस्यमयी' करार देते परिवार ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। हादसा नागांव जिले के कलियाबोर इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर राभा का वाहन एक कंटेनर ट्रक से टकरा गया।
टक्कर के कारण वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राभा को कलियाबोर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने सादे कपड़े पहने हुए थे।
इस बीच, मृतक पुलिसकर्मी के भाई करुणा राभा ने कहा: मेरी बहन कल रात गुवाहाटी में घर से निकली और हमें बताया कि वह अपनी सहकर्मी आभा राभा के साथ जाएगी, लेकिन बाद में हमें पता चला कि वह अकेली जा रही थी। आभा ने दावा किया कि वह जूनमोनी के साथ नहीं जा रही थी। जूनमोनी राभा पिछले साल चर्चा में तब आईं जब उन्होंने अपने मंगेतर से सगाई तोड़ दी, जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।
बाद में, उस पर भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सत्र अदालत ने उसे जमानत दे दी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story