भारत
अंतिम संस्कार में जा रहे थे...तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत
jantaserishta.com
5 April 2023 2:46 PM IST

x
2 अन्य घायल हो गए।
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के गोलपारा जिले में बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सभी पीड़ित कार में सवार थे।
पुलिस के मुताबिक, घटना जिले के दुधनोई इलाके में हुई। गुवाहाटी से गोलपारा जा रही कार ट्रक में टकरा गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नवजात और एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मृतकों की पहचान अनारुल इस्लाम, नूर इस्लाम और बिकी बैश्य के रूप में हुई है। कलेमा खातून व मुख्तार हुसैन घायल हैं।
पीड़ित एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गुवाहाटी से धुबरी के मनकाचर जा रहे थे।
Tagsअसमअसम न्यूज़असम पुलिसएक्सीडेंटएक्सीडेंट न्यूज़मौतAssamAssam NewsAssam PoliceAccidentAccident NewsDeath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





