BIG BREAKING: कांग्रेस को बड़ा झटका, एक और विधायक ने दिया इस्तीफा, BJP में हो सकते है शामिल

गुवाहाटी:- कांग्रेस पार्टी के लिए मौजूदा समय में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। असम विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी को अब एक और बड़ा झटका लगा है। असम में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के एक विधायक ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। असम में जोरहाट जिले की थौरा विधासभा सीट से दो बार निर्वाचित सुशांत बोरगोहेन ने असम कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेन बोरा को ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा है। उधर, सियासी गलियारे में उनके(सुशांत बोरगोहेन) एक अगस्त को बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





