भारत

उग्रवादी हमले में घायल असम राइफल्स के जवान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

jantaserishta.com
17 May 2023 5:22 PM IST
उग्रवादी हमले में घायल असम राइफल्स के जवान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
x
इंफाल (आईएएनएस)| मणिपुर में उग्रवादी हमले में घायल हुए असम राइफल्स के जवान आलोक राव ने बुधवार को कोलकाता के कमांड अस्पताल में दम तोड़ दिया। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। राव 10 मई को मणिपुर के सेनापति जिले में जातीय संघर्ष में उग्रवादियों के हमले में घायल हो गए थे। अधिकारियों के अनुसार, उग्रवादियों ने डोलाईथाबी में सेना-असम राइफल्स के इलाके में गश्त के दौरान गोलीबारी की थी, जिसमें 18 असम राइफल्स के राइफलमैन राव घायल हो गए थे। सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई के बाद चरमपंथी भागने में सफल रहे।
घायल राव को हेलीकॉप्टर से मणिपुर के सैन्य अस्पताल और फिर कोलकाता के कमांड अस्पताल ले जाया गया। सेना और असम राइफल्स को मणिपुर में तैनात किए जाने के बाद शहीद होने वाले राव पहले अर्ध-सैन्य कर्मी थे। मणिपुर में 3 मई को व्यापक जातीय हिंसा हुई थी, जिसमें 73 लोगों की जान चली गई थी और 250 घायल हुए थे और परिणामस्वरूप सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था।
रक्षा सूत्रों ने कहा कि मणिपुर में पूरी तरह से सामान्य स्थिति की जल्द बहाली सुनिश्चित करने के लिए महिला कर्मियों सहित 7,000 से अधिक सेना और असम राइफल्स के जवानों को इलाके में तैनात किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story