भारत
बड़ा एक्शन, 70 लाख की हेरोइन के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया
jantaserishta.com
23 Jan 2023 3:49 PM IST

x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए असम राइफल्स ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और मिजोरम के आइजोल से करीब 70 लाख रुपये की हेरोइन बरामद की है। इस पूरी कार्यवाही को असम राइफल्स की आइजोल बटालियन ने अंजाम दिया गया है। असम राइफल्स की तरफ से ये जानकारी दी गयी है।
असम राइफल्स ने सोमवार को एक बयान में बताया कि एक खुफिया इनपुट के आधार पर 23 सेक्टर असम राइफल्स की आइजोल बटालियन ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मिजोरम के आइजोल के जोनुआम माइनको रोड के सामान्य इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कार्यवाही करते हुए 5 तस्करों को 140 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।
असम राइफल्स के मुताबिक ये हेरोइन 10 साबुन के डिब्बों में छुपाकर ले जाए जा रही थी। वहीं बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए आंकी गई है। शुरूआती पूछताछ में पता चला कि ये ड्रग्स सीमा पार तस्करी किए जाने थे। फिलहाल जब्त की गई खेप व पकड़े गये पांचों तस्करों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।
बताया जा रहा है कि आगे की पूछताछ के आधार पर और कार्यवाही हो सकती है। वहीं असम राइफल्स ने कहा कि अवैध ड्रग्स की तस्करी मिजोरम राज्य के लिए चिंता का एक प्रमुख कारण है। यही वजह है कि असम राइफल्स के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तस्करों के प्रयासों को विफल कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





