भारत
काम में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज, सीएम का सख्त संदेश
jantaserishta.com
14 March 2024 1:02 PM IST

x
असम: काम में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज, सीएम का सख्त संदेश
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि आने वाले दिनों में राज्य की शासन प्रणाली में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया जाएगा। जो सरकारी कर्मचारी लोगों के आवेदन को मंजूर करने में देरी करते हैं, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "असम पहला राज्य है, जिसने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने का काम किया है। उन्होंने एक बॉडी गठित की है, जिनका काम ही उन अधिकारियों पर शिकंजा कसना है, जो लोगों के आवेदन को स्वीकृत करने में देरी कर रहे हैं। कई लोगों ने इसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। अब हमारे अधिकारी सभी शिकायतों को संज्ञान में लेने क बाद उन सभी को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जो लोगों के आवेदन को मंजूरी देने में विलंब कर रहे हैं।"
सीएम हिमंता ने कहा, "सबसे पहले कोई भी अधिकारी जिला स्तर पर उस सरकारी अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकता है, जो उसके आवेदन को स्वीकृत करने में आनाकानी कर रहा है। अगर शिकायत का निस्तारण नहीं किया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति दूसरी शिकायत भी दर्ज करा सकता है, जिसे बाद में राज्य सरकार द्वारा गठित आयोग द्वारा सुलझाया जाता है।"
मुख्यमंत्री के अनुसार, जांच संपन्न होने के बाद अगर कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। यही नही, उसे अपने वेतन से जुर्माना भरना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राज्य सरकार की कार्यशैली में बड़ा जबरदस्त परिवर्तन देखने को मिलेगा। उन्होंने आगे कहा, "इस काम के लिए गठित किए गए ब़ॉडी के लिए हमने पहले से ही चेयरमैन नियुक्त कर लिया है। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद लोग इस बदलाव को समझ सकेंगे।"
Tagsअसमअसम सीएममुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमाहिमंता बिस्वा सरमाAssamAssam CMChief Minister Himanta Biswa SarmaHimanta Biswa Sarma
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





