भारत
पुलिस लॉकअप में कैदी ने की सुसाइड की कोशिश, अस्पताल ले जाते वक्त मौत
jantaserishta.com
19 Oct 2022 5:20 PM IST

x
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के बोंगाईगांव जिले में एक पुलिस थाने के लॉकअप के शौचालय के अंदर एक कैदी ने आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही कैदी ने दम तोड़ दिया। एक अधिकारी ने बुधवार को कैदी की मौत की जानकारी दी। मृतक की पहचान अब्दुल जब्बार के रूप में हुई है, जिसे मवेशी चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, और जोगीघोपा पुलिस स्टेशन में रखा गया था। जहां उसने शौचालय के अंदर अपना जीवन समाप्त (आत्महत्या) करने की कोशिश की, जहां उसे अर्ध-चेतन अवस्था में देखा गया था। बोंगाईगांव जिले के पुलिस अधीक्षक स्वप्नील डेका ने आईएएनएस को बताया, उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्य से रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब्बार को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया। डेका ने बताया कि जब्बार से पूछताछ के बाद चोरी गए मवेशियों को भी पुलिस ने छुड़ा लिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं जबकि एक कांस्टेबल मोकिमुल हक पटगिरी को निलंबित कर दिया गया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बीच, स्थानीय निवासियों ने घटना पर गुस्सा व्यक्त किया और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





