
x
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम पुलिस के एक कांस्टेबल की मंगलवार को चराइदेव जिले में उसके सहयोगी ने गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना सोनारी थाने में सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर हुई।
आरोपी दीपक काकोटी ने कांस्टेबल गोकुल बासुमतारी पर अपनी सर्विस राइफल से चार राउंड गोलियां चलाईं।
दोनों सोनारी थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।
घटना के बाद काकोटी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
चराइदेव के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ युवराज ने कहा कि बसुमतारी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
एसपी ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसपी ने कहा, इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है। दीपक काकोटी के मेडिकल चेकअप का भी आदेश दिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में था या नहीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





