भारत

मस्जिद के 2 गुटों के बीच झड़प में एक की मौत, कई घायल

jantaserishta.com
4 Jan 2023 8:24 AM IST
मस्जिद के 2 गुटों के बीच झड़प में एक की मौत, कई घायल
x
इलाके में सड़क जाम कर दी।
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के धुबरी जिले में मस्जिद समिति के दो धड़ों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना 30 दिसंबर को जिले के बिलासिपारा इलाके में हुई थी।
पुलिस के मुताबिक, इस झड़प में कम से कम 20 लोगों को चोटें आई हैं। इस मामले में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई हैं, जबकि दो लोगों को हिंसक झड़प में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
धुबरी जिले की पुलिस अधीक्षक अपर्णा नटराजन ने कहा कि यह घटना बिलासिपारा बंगालीपारा मस्जिद में हुई। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने सोमवार रात अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने मंगलवार शाम को विरोध प्रदर्शन किया और इलाके में सड़क जाम कर दी।
अधिकारी ने बताया कि मस्जिद समिति के दो गुटों में झड़प हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story