भारत
सांसद ने चाय को 'राष्ट्रीय पेय' का दर्जा देने की मांग की
jantaserishta.com
13 Dec 2022 8:12 AM IST

x
DEMO PIC
केंद्र सरकार से चाय को भारत का 'राष्ट्रीय ड्रिंक' घोषित करने की अपील की है।
नई दिल्ली/गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद पबित्रा मार्गेरिटा ने सोमवार को केंद्र सरकार से चाय को भारत का 'राष्ट्रीय ड्रिंक' घोषित करने की अपील की है। भाजपा सांसद पबित्रा मार्गेरिटा ने राज्यसभा के शून्यकाल के दौरान कहा कि चाय कई लोगों के दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग है, देश के नागरिक अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ से करते हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और गुजरात से पूर्वोत्तर तक हर घर में चाय उपलब्ध है। इसलिए चाय को हमारे देश का राष्ट्रीय पेय (राष्ट्रीय ड्रिंक) घोषित किया जाना चाहिए।
मार्गेरिटा ने चाय बागान श्रमिकों के समग्र विकास के लिए विशेष पैकेज की भी मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में करीब 50 लाख चाय मजदूर काम कर रहे हैं। असम की चाय साल 2023 में 200 साल पूरे कर लेगी। भाजपा सांसद ने आगे कहा कि असम के लोग इस अवसर को उत्साह के साथ मनाएंगे।
उन्होंने कहा, "मैं केंद्र सरकार से असम के चाय उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सहयोग देने की अपील करता हूं।" उन्होंने सदन को अवगत कराया कि चाय के नाम पर विभिन्न प्रकार के चाय पेय बाजार में उपलब्ध हैं, जिससे चाय उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





