भारत

शेल्टर होम में 50 से अधिक बच्चे अचानक बीमार पड़े, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
20 April 2023 8:37 AM IST
शेल्टर होम में 50 से अधिक बच्चे अचानक बीमार पड़े, मचा हड़कंप
x

DEMO PIC 

बीमार बच्चों में दस्त, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण।
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के नागांव जिले में एक अस्थायी आश्रय गृह (शेल्टर होम) में 50 से अधिक बच्चे अज्ञात कारणों से बुधवार को अचानक बीमार पड़ गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना जिले में दोबोका इलाके की है। जिला प्रशासन के मुताबिक, शेल्टर होम में रहने वाले बच्चे अचानक बीमार हो गए। बीमार बच्चों में मतली, दस्त, सिरदर्द और उल्टी जैसे सामान्य लक्षण थे।
सभी बीमार बच्चों की उम्र 1.5 से 6 साल के बीच है। एक अधिकारी ने कहा कि लक्षण दिखाई देने पर तुरंत आपातकालीन सेवाओं से संपर्क किया गया। चार एंबुलेंस तत्काल आश्रय गृह पहुंचीं और बच्चों को पास के अस्पताल ले गईं।
पुलिस अधीक्षक सौरभ गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, मुझे बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली है। हालांकि, उनकी बीमारी के सही कारण का पता नहीं चल पाया है। मैं घटनाक्रम पर नजर रख रहा हूं।
अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, लगभग 50 बच्चों को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उनमें से अधिकांश में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण हैं। जबकि से कुछ में खसरा भी पाया गया है। हम उनका इलाज कर रहे हैं और आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story