असम-मिजोरम डिस्प्यूट: 26 जुलाई को बॉर्डर पर चली थी गोलियां, अब कैसे हैं हालात, पढ़िए ये रिपोर्ट

असम और मिजोरम की सीमा पर 26 जुलाई को हुई गोलीबारी के बाद हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. दोनों राज्यों के बीच बातचीत लगभग ठप है. इस बीच असम की ओर से लगाए गए इकोनॉमिक ब्लॉकेड के चलते मिजोरम में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है. मिजोरम के मुख्य सचिव ने कहा है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर पुनर्विचार किया जाएगा और कानूनी अड़चन ना आने की स्थिति में उनका नाम मुकदमे से हटा दिया जाएगा. इस बीच, दोनों राज्यों की सीमा पर जिस जगह पर गोली चली थी, जली हुईं गाड़ियां, आसपास बिखरे मलबे के अलावा चारों तरफ सिर्फ सुरक्षा बल ही दिखाई दे रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





