भारत

असम में वादों की बौछार, 64 लाख भर्तियों के अलावा 2 लाख अतिरिक्त सरकारी नौकरियां देगी भाजपा

jantaserishta.com
31 March 2026 1:42 PM IST
असम में वादों की बौछार, 64 लाख भर्तियों के अलावा 2 लाख अतिरिक्त सरकारी नौकरियां देगी भाजपा
x
गुवाहटी: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की मौजूदगी में संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में 64 लाख भर्तियों के अलावा 2 लाख अतिरिक्त सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने का वादा किया है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर असम अभियान के तहत 10 लाख युवाओं को नए उद्यम स्थापित करने में सहायता के लिए 5 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। नए स्नातकों को नौकरी की तैयारी के लिए 25,000 रुपए प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री की जीवन प्रेरणा योजना को जारी रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के तहत 22 लाख से अधिक मकान पूरे हो चुके हैं, ऐसे में प्रत्येक परिवार को बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त 15 लाख मकानों का निर्माण करने का भी संकल्प है। निर्बाध और समयबद्ध विकास सुनिश्चित करने के लिए व्यापक असम गति शक्ति मास्टर प्लान के तहत एकीकृत अवसंरचना में 25 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा सरसों तेल, चावल, मसूर दाल, चीनी और नमक रियायती दर पर उपलब्ध कराना जारी रखेंगे। साथ ही सबसे गरीब परिवारों को मुफ्त राशन भी देने की घोषणा की है।
इसके अलावा संकल्प पत्र में मौजूदा लाभार्थियों को दूसरे चरण में 25,000 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करने और मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान का विस्तार करके 40 लाख लाभार्थियों को लाभ देंगे। ओरुनोदोई योजना के तहत मासिक सहायता को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 23,000 हजार किया जाएगा, जिससे अतिरिक्त 15 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।
मिशन बसुंधरा के तहत अवैध अप्रवासियों द्वारा अतिक्रमण की गई भूमि के हर इंच को मुक्त करने और असम के सभी वास्तविक नागरिकों को भूमि अधिकार प्रदान करेंगे। गरीबों के लिए केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा और निजुत मोइना, निजुत बाबू, शुल्क माफी, मुख्यमंत्री जीवन प्रेरणा और मुख्यमंत्री जीवन अनुप्रेरण योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे।
अवैध अप्रवासियों के खिलाफ वापसी की नीति जारी रखने और लव जिहाद और लैंड जिहाद की समस्या से निपटने के लिए कड़े कदम उठाएं जाएंगे। असम को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए 18,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ बाढ़ मुक्त असम मिशन शुरू किया जाएगा। इसके अलावा भाजपा ने सभी पात्र चाय बागान परिवारों को भूमि पट्टे उपलब्ध कराने और चरणबद्ध तरीके से मजदूरी बढ़ाकर 500 करना सुनिश्चित करेंगे।
भाजपा ने संकल्प पत्र में कहा है, हम 'एक जिला, एक विश्वविद्यालय' पहल शुरू करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक जिले में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों का व्यापक कवरेज हो ताकि असम में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सके। हम असम में शिक्षा को सबके लिए सुलभ बनाएंगे। शिक्षकों की संख्या, गरीबों के लिए केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा सुनिश्चित करना और निजुत मोइना, निजुत बाबू, शुल्क माफी, मुख्यमंत्री जीवन प्रेरणा और मुख्यमंत्री जीवन अनुप्रेरणा योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता जारी रखेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story