भारत

अगले महीने 50 हजार युवाओं को नौकरी देगी असम सरकार: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

jantaserishta.com
12 April 2023 9:00 AM IST
अगले महीने 50 हजार युवाओं को नौकरी देगी असम सरकार: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
x

फाइल फोटो

गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम सरकार 11 मई को सत्ता में दो साल पूरे होने पर राज्य के 50,000 युवाओं को नौकरी देगी, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को यह घोषणा की। सरमा ने कहा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नौकरी चाहने वालों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार बनने के एक साल के भीतर एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था।
विपक्ष अपने चुनावी वादे को पूरा नहीं करने के लिए हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार की लगातार आलोचना कर रहा है।
हालांकि, सरमा ने दावा किया कि पिछले दो वर्षो में लगभग 50,000 सरकारी नौकरियां पहले ही दी जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लाख नौकरियों का वादा अगले महीने पूरा हो जाएगा, जब उनकी सरकार दो साल का जश्न मना रही है।
उन्होंने दावा किया कि यह केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा सरकारों की मौजूदगी के कारण ही संभव हुआ है।
सरमा ने कहा, मैं सभी से अपील करता हूं कि भाजपा को और अधिक शक्तिशाली बनाएं, ताकि हर राज्य इस तरह का विकास देख सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लिए 200 मंडल कार्यालयों और सात जिला कार्यालयों का निर्माण 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story