भारत

असम सरकार शैक्षणिक संस्थानों में मैतेई लिपि लागू करेगी

jantaserishta.com
11 March 2024 12:00 PM IST
असम सरकार शैक्षणिक संस्थानों में मैतेई लिपि लागू करेगी
x

असम सरकार शैक्षणिक संस्थानों में मैतेई लिपि लागू करेगी

गुवाहाटी: असम सरकार ने प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में मैतेई लिपि पढ़ाए जाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।
बैठक में प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में मैतेई या मणिपुरी मायेक लिपि पढ़ाए जाने का फैसला किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे बच्चे मणिपुर के साहित्य को पढ़ने में रूचि लेंगे और इतना ही नहीं निकट भविष्य में अगर वो चाहे, तो इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा भी ग्रहण कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि इससे असम में पढ़ने वाले विधार्थी मणिपुर में भी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे जहां पर इस तरह की शिक्षा अनिवार्य है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों के लिए 6 फीसद आरक्षण प्रावधान किए जाने का फैसला किया गया है। इसके लिए आगामी दिनों में असम का चिकित्सकीय नियम भी लागू कर दिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story