भारत

असम सरकार ने बहुविवाह प्रतिबंध कानून का मसौदा तैयार करने के लिए बनाई समिति

jantaserishta.com
14 Sept 2023 3:14 PM IST
असम सरकार ने बहुविवाह प्रतिबंध कानून का मसौदा तैयार करने के लिए बनाई समिति
x
गुवाहाटी: असम सरकार ने राज्य में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक मसौदा विधेयक तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने समिति के गठन के बारे में एक अधिसूचना जारी की। असम के महाधिवक्ता देवजीत सैकिया, डीजीपी जी.पी. सिंह, राज्य के वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता नलिन कोहली, कानूनी सलाहकार और सचिव रोमेन बरुआ और गृह और राजनीतिक विभाग के सचिव बिस्वजीत पेगु को इसमें शामिल किया गया है।
कानून का मसौदा तैयार करने के अलावा, समिति अन्य पहलुओं पर भी गौर करेगी जैसे झूठी पहचान के आधार पर अंतर धार्मिक विवाह से निपटना, बाल विवाह के मामले में 'काजी' की भूमिका आदि। समिति के सदस्य विधि आयोग के अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे और 45 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेंगे।
इस बीच, विपक्षी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) ने इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुये राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की आलोचना की। एआईयूडीएफ विधायक और पार्टी महासचिव अमीनुल इस्लाम ने कहा, "हमारे नेता बदरुद्दीन अजमल समिति की रिपोर्ट देखेंगे और फिर हम पार्टी की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी करेंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story