भारत

युवती से गैंगरेप, घटना मोबाइल में रिकॉर्ड की

jantaserishta.com
6 May 2023 1:07 PM IST
युवती से गैंगरेप, घटना मोबाइल में रिकॉर्ड की
x
DEMO PIC 
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के सोनितपुर जिले के गोहपुर इलाके में एक 20 वर्षीय लड़की के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और पूरी घटना एक मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड की गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
घटना के संबंध में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गोहोर के हवाजान पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "पीड़िता ने कल रात पांच आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उसके साथ गैंगरेप किया गया और आपराधिक कृत्य मोबाइल पर रिकॉर्ड किया गया।" इस मामले के मुख्य आरोपी की पहचान पोरनसदगौरा बासुमतारी के रूप में हुई है, जो लड़की को अपनी कार में ले गया और बाद में अपने सहयोगियों के साथ अपराध को अंजाम दिया। इस मामले में पूछताछ जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story