भारत

फायरिंग रेंज में विस्फोट, सेना का जवान शहीद

jantaserishta.com
3 May 2023 8:40 AM IST
फायरिंग रेंज में विस्फोट, सेना का जवान शहीद
x
घटना की सच्चाई जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के बक्सा जिले के दररंगा फील्ड फायरिंग रेंज में हुए विस्फोट में सेना के एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि संदीप कुमार सोमवार को फायरिंग रेंज में ड्यूटी के दौरान हुए विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए। रेंज में उपलब्ध एक रेजिमेंटल चिकित्सा अधिकारी द्वारा मौके पर ही उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।
संदीप को बाद में हवाई मार्ग से गुवाहाटी के बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार रात उनकी मौत हो गई।
वह हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से ताल्लुक रखते थे। परिवार में उनकी पत्नी और 1 साल का बेटा है। भारतीय सेना ने घटना पर शोक जताया है। भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि वह इस घटना में जान गंवाने वाले सैनिक के शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
इस घटना की सच्चाई जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story