भारत
असम के मुख्यमंत्री ने काजीरंगा में गैंडों के अवैध शिकार को लेकर की सुरक्षा उपायों की समीक्षा
jantaserishta.com
17 April 2023 1:23 PM IST

x
गुवाहाटी (आईएएनएस)| काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में इस साल गैंडों के अवैध शिकार के पहले मामले के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भविष्य में ऐसे मामलों को टालने के लिए सुरक्षा उपायों की समीक्ष की। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सरमा ने रविवार को ब्रह्मपुत्र के तट पर काजीरंगा में संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया और वन रक्षकों के साथ बातचीत की। उन्होंने अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए काजीरंगा के विभिन्न शिविरों में सुरक्षा उपायों का जायजा लिया।
ब्रह्मपुत्र में एक कथित गैंडा शिकारी का शव मिलने के दो दिन बाद मुख्यमंत्री का दौरा हुआ है, जो पहले पुलिस हिरासत से भाग गया था।
असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) द्वारा नागांव के बटाद्रावा इलाके में 14 अप्रैल को चार गैंडा शिकारियों का पीछा किया था। इनमें से तीन भाग गए, जबकि चौथे को पकड़ लिया गया।
उसकी पहचान सैदुल इस्लाम के रूप में हुई। उसके पास से 750 ग्राम गैंडे का सींग बरामद किया गया।
गैंडे के शव को खोजने के लिए काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बागोरी क्षेत्र में ले जाए जाने के दौरान सैदुल इस्लाम पुलिस की गिरफ्त से भाग गया।
वह नौगांव के लाहौरीघाट का रहने वाला था। उसकी मौत का कोई अतिरिक्त विवरण नहीं मिला है।
Tagsकाजीरंगा राष्ट्रीय उद्यानअसमअसम मुख्यमंत्रीहिमंत बिस्वा सरमाKaziranga National ParkAssamChief Minister of AssamHimanta Biswa Sarma
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





