असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने की पीएम मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकत कर उन्हें कामाख्या कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखने के लिए असम आने का निमंत्रण दिया है।
इसके साथ ही सरमा ने प्रधानमंत्री को जोरहाट में बीर लाचित की भव्य प्रतिमा समर्पित करने, तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन और शिवसागर मेडिकल कॉलेज की नींव रखने के लिए भी निमंत्रण दिया है।
पीएम के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरे साझा करते हुए सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर बताया,”मुझे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का सौभाग्य मिला। उनके निरंतर मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए असम की ओर से बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया और हमारी बातचीत के दौरान उन्हें चल रहे जन-समर्थक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।”
सरमा ने अपने अगले पोस्ट में बताया, “कामाख्या कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखने, जोरहाट में बीर लाचित की भव्य प्रतिमा समर्पित करने एवं तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन और शिवसागर मेडिकल कॉलेज की नींव रखने के लिए प्रधानमंत्री को असम आने का निमंत्रण देना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”
असम के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इसके अलावा उन्होंने 2024 में आयोजित होने वाले असम बिजनेस समिट को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य इसे निजी निवेश को आकर्षित करने और असम के आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए एक मंच के रूप में स्थापित करना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






