Top News

भारत का सबसे भ्रष्ट नेता हैं असम का मुख्यमंत्री : राहुल गांधी

18 Jan 2024 6:32 AM GMT
भारत का सबसे भ्रष्ट नेता हैं असम का मुख्यमंत्री : राहुल गांधी
x

असम. भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में है। संबोधन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हिंसा को असम से बेहतर कोई नहीं समझता है। एक समय हुआ करता था जब आप लोग बाहर नहीं निकल सकते थे। हिंसा थी, नफरत फैली हुई थी और लोगों की हत्या हो रही थी। याद रखिए कि उस …

असम. भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में है। संबोधन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हिंसा को असम से बेहतर कोई नहीं समझता है। एक समय हुआ करता था जब आप लोग बाहर नहीं निकल सकते थे।

हिंसा थी, नफरत फैली हुई थी और लोगों की हत्या हो रही थी। याद रखिए कि उस समय कांग्रेस पार्टी खड़ी थी जिसने हिंसा को खत्म किया और असम के लोगों को जोड़ा। आज भाजपा और मुख्यमंत्री असम को बांटने का काम कर रहे हैं… आज देश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम के मुख्यमंत्री हैं।"

कांग्रेस नेता ने कहा, 'बीजेपी देश में आर्थिक, समाजिक राजनीतिक दरार डाल रहे हैं. मणिपुर में गृह युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. उस पर सरकार नहीं बोलती है. नागालैंड में 9 साल पहले जो एग्रीमेंट किया था, उसका क्या हुआ. शायद देश की सबसे भ्रष्ट सरकार असम में चलती है. आप जानते हैं कि असम में क्या हो रहा है, आपके जो मुद्दे हैं, उसको हम इस यात्रा में उठाएंगे. नागालैंड में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और आशा है कि असम में भी आपका प्यार मिलेगा.'

    Next Story