भारत

असम: ब्रह्मपुत्र में नाव पलटी, कई लापता, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
29 Sept 2022 4:19 PM IST
असम: ब्रह्मपुत्र में नाव पलटी, कई लापता, जानें लेटेस्ट अपडेट
x
गुवाहाटी/धुबरी (आईएएनएस)| असम के धुबरी जिले में गुरुवार सुबह ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलट गई। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। धुबरी के अतिरिक्त उपायुक्त मनश कुमार सैकिया ने आईएएनएस को बताया कि दुर्घटना ब्रह्मपुत्र नदी पर निमार्णाधीन धुबरी-फुलबारी पुल पर हुई।
उन्होंने बताया कि नाव निमार्णाधीन पुल के एक खंभे से टकराकर पलट गई। घटना के बाद कम से कम पांच लोग तैरकर नदी पार कर किनारे तक पहुंच पाए। लेकिन, कई लोग अभी भी लापता हैं।
उन्होंने कहा, "नाव पर लगभग 50 लोगों के सवार होने की खबरें थीं। लेकिन, हम अभी भी सटीक संख्या के बारे में निश्चित नहीं हैं।"
पता चला है कि धुबरी अंचल अधिकारी संजू दास, एक भूमि रिकॉर्ड अधिकारी और एक कार्यालय कर्मचारी के साथ एक कटाव प्रभावित क्षेत्र का सर्वेक्षण करने के लिए नाव पर थे। ये सभी हादसे के बाद से लापता हैं।
लोगों को बचाने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को तैनात किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब 15 लोगों को बचा लिया गया है।
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि नाव पर कई स्कूली बच्चे भी सवार थे। इसमें करीब 10 मोटरसाइकिलें भी थीं।
घटना का स्थान अदाबारी के नाम से जाना जाता है, जो धुबरी शहर से 3 किमी दूर है। धुबरी-फुलबारी पुल असम और मेघालय के बीच ब्रह्मपुत्र नदी पर एक प्रस्तावित पुल है।
2026-27 तक पूरा होने वाला यह पुल पानी पर भारत का सबसे लंबा पुल होगा, जो 19 किमी से अधिक लंबा होगा। बांग्लादेश सीमा के करीब यह पुल असम के धुबरी को मेघालय के फूलबाड़ी इलाके से जोड़ेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story