भारत
अधिक किराया देने पर किया विरोध तो ऑटो चालक ने कर दी युवक की हत्या
jantaserishta.com
12 Jun 2023 4:15 PM IST

x
उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
बेंगलुरू: असम में एक ऑटो चालक ने 28 वर्षीय व्यक्ति की बेंगलुरू में हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपी ऑटो चालक का ज्यादा किराया लेने पर विरोध किया था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सुब्रमण्यमनगर थाना क्षेत्र के यशवंतपुर सोप फैक्ट्री के पास रविवार रात हुई। मृतक की पहचान अहमद के रूप में हुई है। इस घटना में उसका भाई अयूब गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, पीड़ितों ने अपने वर्कप्लेस से यशवंतपुर इलाके में अपने घर तक पहुंचने के लिए एक ऑटो लिया। इस पर जब आरोपी ऑटो चालक अश्वथ ने दोगुना किराया मांगा तो भाइयों ने उससे सवाल करना शुरु कर दिया। बहस ने जल्द ही हिंसक रुप ले लिया और ऑटो चालक ने दोनों भाइयों पर हथियार से हमला कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





