
x
मचा कोहराम.
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के बक्सा जिले में रविवार को एक कुएं की खुदाई के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान रमजान अली और सिराज अली के रूप में हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना बक्सा जिले के बंगालीपारा में उस समय हुई, जब मजदूर एक स्थानीय निवासी के घर के बगीचे में कुआं खोद रहे थे। पुलिस के मुताबिक, कुएं में घुसने पर दोनों को बेचैनी महसूस हुई और वहीं फंस गए। कुआं करीब 20 फीट गहरा है।
इनकी मौत का कारण कुएं में ऑक्सीजन की कमी को माना जा रहा है। जब अन्य ग्रामीणों को पता चला कि काम करने के दौरान मजदूर कुएं में गिर गए तो उन्होंने उन्हें निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





