भारत

असम में 12वीं बोर्ड के नतीजे आज होंगे जारी

Nilmani Pal
27 Jun 2022 1:58 AM GMT
असम में 12वीं बोर्ड के नतीजे आज होंगे जारी
x

असम| असम हायर सेकेंडरी बोर्ड रिजल्ट 2022 आज, 27 जून 2022 को घोषित किए जाएंगे. जो छात्र इस साल मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित ही असम 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे जल्द ही असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) की आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in और resultsassam.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी.

असम बोर्ड हायर सेकेंडरी (HS) या कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च से 12 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थीं जबकि प्रैक्टिकल 21 फरवरी और 10 मार्च, 2022 के बीच आयोजित किए गए थे. बोर्ड परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी. छात्रों को लंबे समय से इन परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार था, जो आज कुछ ही घंटों में खत्म हो जाएगा.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) आज, सुबह 09 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से असम बोर्ड हायर सेकेंडरी क्लास के रिजल्ट (Assam Board HS Result 2022) जारी कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं.


Next Story