भारत

मणिपुर में ASP का घर से किया किडनैप, चली गोलियां

Shantanu Roy
27 Feb 2024 11:35 PM IST
मणिपुर में ASP का घर से किया किडनैप, चली गोलियां
x
बड़ी खबर
इंफाल। मणिपुर में मेइती कार्यकर्ताओं के संगठन अरामबाई तेंगगोल ने मंगलवार शाम एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) का अपहरण कर लिया, हालांकि अधिकारी को कुछ ही घंटों के अंदर मुक्त करा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि मणिपुर पुलिस के अभियान प्रकोष्ठ में तैनात एएसपी अमित कुमार को अरामबाई तेंगगोल सदस्यों के एक समूह ने वांगखेई में उनके आवास से अगवा कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि अपहरणकर्ता गोलीबारी करते हुए वहां पहुंचे थे।
उन्होंने बताया कि मणिपुर पुलिस ने फौरन अपने जवानों को जमा किया और बचाव अभियान शुरू किया। कुछ ही घंटों के भीतर अधिकारी को मुक्त करा लिया। इन्हें मणिपुर की सबसे बड़ी कम्युनिटी कहा जाता है। इस समूह के करीब 90 फीसदी लोग पहाड़ी इलाकों पर रहते हैं। इंफाल की घाटी इनका मुख्य ठिकाना है। मणिपुर की कुल आबादी में इनकी आबादी 64.6 फीसदी है। ये हिंदू धर्म को मानते हैं। इस समूह के राजाओं का शासन म्यांमार में छिंदविन नदी से लेकर मौजूदा बांग्लादेश की सूरमा नदी के इलाकों तक फैला हुआ था।
Next Story