भारत

पैसे मांगना भारी पड़ा, ग्राहक ने भाइयों पर कांच की बोतल और कुकर से किया वार

jantaserishta.com
12 Aug 2023 8:34 AM IST
पैसे मांगना भारी पड़ा, ग्राहक ने भाइयों पर कांच की बोतल और कुकर से किया वार
x
आरोपी गिरफ्तार.
नोएडा: नोएडा में एक शराब ठेके के सामने अंडे बेच रहे दो भाइयों को एक ग्राहक से पैसे मांगना भारी पड़ गया। ग्राहक ने एक भाई पर कांच की बोतल और कुकर से हमला बोल दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिली तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
परमवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात करीब 8.30 बजे वह शराब के ठेके के सामने भाई के साथ अंडे बेच रहा था। एक लड़का आया और उसने अंडे खाए। लेकिन, रुपये नहीं दिए। रुपये मांगने पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो आरोपित ने उसके भाई के सिर पर कांच की बोतल और कुकर से वार कर दिया। उसने जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story