भारत

अपने ही पैसे मांगना पड़ा भारी, युवक को पीटा और मुंह पर किया पेशाब, दी जान

jantaserishta.com
18 Oct 2026 1:34 PM IST
अपने ही पैसे मांगना पड़ा भारी, युवक को पीटा और मुंह पर किया पेशाब, दी जान
x
जानें पूरा मामला.
औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां कुछ दबंगों ने मानवता उधार दिए 40 हजार रुपये मांगने पर एक युवक को जमकर पीटा और मुंह पर पेशाब कर दी। प्रताड़ना और अपमान से आहत होकर पीड़ित ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जाने देने वाले युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापे मार रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले दबंगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
औरैया के अयाना के कटघरा की रहने वाली विजय लक्ष्मी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के राहुल कुमार और अजान सिंह ने रक्षाबंधन से दस दिन पहले पति दिनेश कुमार से 40 हजार रुपये उधार लिए थे। दिनेश ने रुपये मांगे तो नहीं लौटाए। आरोप है कि 27 अगस्त को आरोपी दिनेश को अयाना ले गए। वहां शराब ठेके के पास मारपीट की। इसके बाद गांव के बाहर सुनसान स्थान पर ले जाकर पीटा और मुंह पर पेशाब कर दी। अगले दिन राहुल और अजान ने दिनेश को बदनाम करने की धमकी दी।
इस घटना दिनेश बुरी तरह परेशान हो गए थे। वह अपने अपमान और प्रताड़ना से बेहद दुखी थे। मानसिक रूप से परेशान दिनेश खुद को किसी भी तरह शांत नहीं कर पा रहे थे। इसी मानसिक परेशानी में उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर की वजह से दिनेश की हालत बिगड़ गई। दिनेश की हालत को देखते हुए परिवारीजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पर ले गए। वहां दिनेश का प्राथमिक इलाज किया गया लेकिन उनकी हालत में तुरंत कोई सुधार नहीं दिखाई दिया। दिनेश की बिगड़ती हालत से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही थी।
इस दौरान दिनेश की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया। दिनेश की हालत काफी गंभीर थी। कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद भी उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। अस्पताल में दिनेश का इलाज चलता रहा और उधर परिवार की चिंता गहरी होती चली गई। आखिरकार 11 सितंबर को इलाज के दौरान दिनेश ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर राहुल और अजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से विशेष टीमें गठित कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story