भारत

ज्वैलर से 10 लाख की फिरौती मांगी, फिर...मचा हड़कंप

jantaserishta.com
28 July 2022 10:08 AM IST
ज्वैलर से 10 लाख की फिरौती मांगी, फिर...मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है. जो गोल्डी बरार गैंग के नाम पर ज्वैलर से 10 लाख रुपये की फिरौती मांग रहा था. डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के निर्देश दिए गए थे. जिसके बाद क्राइम ब्रांच टीम ने गोल्डी बरार गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया.

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सतीश मूल रूप से बिहार के चंपारण जिले के गांव पठहोली का और वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-5 की शीतला कॉलोनी में किराए पर रहता है. आरोपी ने 15 जुलाई को फरीदाबाद के ईशानी ज्वेलर्स से गोल्डी बरार गैंग के नाम पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. जिसकी सूचना ईशानी ज्वेलर्स के मालिक ने थाना सराय ख्वाजा में सूचना दी थी. जिस पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी.
क्राइम ब्रांच टीम को अपने सूत्रों से आरोपी का गुरुग्राम का पता लगा. दबिश देकर आरोपी को गुरुग्राम के सेक्टर-5 के एरिया से पकड़ा. अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने आरोपी को 6 दिन रिमांड पर लिया है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने संतोष व अन्य साथियों के साथ मिलकर फिरौती, ठगी करने की वारदतों को अंजाम देता है. आरोपी ने अब तक बैंक के 20 खातों में लगभग अपने साथियों के साथ मिलकर 500 लेन देन किए हैं.
पुलिस ने बताया कि आरोपी का साथी संतोष अपने गांव जोकटिया से ही ऑपरेट करता है. आरोपी संतोष पहले भी कई बार फिरौती और ठगी के मामलों में जेल जा चुका है. आरोपी को पकड़ने के लिए उसके गांव में पुलिस द्वारा दो बार रेड की गई. लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहा. आरोपी सतीश से वारदात में इस्तेमाल दो फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं. आरोपी संतोष पर बिहार में ठगी और फॉर्ड करने के दो मामले दर्ज हैं और वह दोनों में फरार चल रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story