
पहलगाम। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में कत्ल-ए-आम मचाने वाले आतंकवादियों की तलाश जारी है। मंगलवार को हुए हमले में 28 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले में मुख्य रूप से लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सैफुल्लाह खालिद का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, अब तक सुरक्षा बलों ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि इस हमले का सरगना सैफुल्लाह कसूरी उर्फ खालिद है। उसे आतंकवादी हाफिज सईद का करीबी माना जाता है। इसके अलावा दो PoK के दो ऑपरेटिव्स को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हमला पहले से तय था और हमलावरों ने पहले ही इलाके का जायजा लिया था।
इसके अलावा अबू मूसा का नाम भी सामने आ रहा है। फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 18 अप्रैल को रावलकोट में हुई रैली में मूसा ने कहा था, 'जिहाद जारी रहेगा। बंदूकें बोलेंगी और कश्मीर में सिर कलम होना जारी रहेगा। भारत गैर स्थानीय लोगों को निवासी प्रमाण पत्र देकर कश्मीर की जनसांख्यिकी बदलना चाहता है।' पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी लश्कर से ही जुड़े TRF यानी द रेजिस्टेंस फोर्स ने ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कसूरी लश्कर का डिप्टी चीफ है और उसका पाकिस्तान में काफी रसूख है। कहा जाता है कि कई मौकों पर इसे सेना के अधिकारियों के साथ भी देखा जा चुका है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पहलगाम हमले से दो महीने पहले ही कसूरी पाकिस्तान के कंगनपुर गया था। खास बात है कि यहां पाकिस्तानी सेना की एक बटालियन रहती है। पहलगाम के इस हमले में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। जान गंवाने वालों में दो विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। खास बात है कि 26 लोगों की सूची में सभी पुरुषों का नाम शामिल है। ये पर्यटक अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा के रहने वाले थे।
मारे गए 26 लोगों के शवों को बुधवार तड़के श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) लाया गया और फिर पुलिस नियंत्रण कक्ष ले जाया गया, जहां गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी और पुष्पचक्र अर्पित किए। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार रात श्रीनगर पहुंचे शाह ने हमले में बचे लोगों को आश्वासन दिया कि इस नृशंस कृत्य के अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।
#WATCH | J&K | Union Home Minister Amit Shah reviews the security situation at Baisaran in Pahalgam, following yesterday's terror attack, which claimed many lives pic.twitter.com/ZIdolyvnaV
— ANI (@ANI) April 23, 2025
#WATCH | J&K | Locals in Tangmarg stage a protest condemning the #PahalgamTerroristAttack on tourists. pic.twitter.com/ZEQPfbkyrN
— ANI (@ANI) April 23, 2025
#WATCH | J&K | Police carry out vehicle checking in Poonch in the wake of the #PahalgamTerroristAttack, which took place yesterday. pic.twitter.com/GjKduzVmEj
— ANI (@ANI) April 23, 2025
#WATCH | J&K | Mortal remains of the victims of the #PahalgamTerroristAttack brought to the Srinagar airport to be sent to their respective states. pic.twitter.com/WONgkqECUM
— ANI (@ANI) April 23, 2025
पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों में इंदौर के सुशील नथयाल, पहलगाम के सैयद आदिल हुसैन शाह, मुंबई के हेमंत सुहास जोशी, करनाल हरियाणा के विनय नरवाल, ठाकुरवाड़ी डोम्बिल वेस्ट के अतुल श्रीकांत मोनी, उत्तराखंड के नीरज उधवानी, कोलकाता पश्चिम बंगाल के बितेन अधिकारी, नेपाल के सुदीप न्योपाने, कानपुर के शुभम द्विवेदी, मालाश्वर ओडिशा के प्रशांत कुमार, बिहार के मनीष रंजन (आईबी अधिकारी), केरल के एन रामचंद्रन, ठाणे मुंबई के संजय लक्ष्मण, चंडीगढ़ के दिनेश अग्रवाल, कोलकाता के समीर गुहार, मुंबई के दिलीप दसाली, विशाखापट्टनम के सचेंद्र मोली, बेंगलुरु के मधुसूदन, पुणे के संतोष जगधा, कर्नाटक के मंजुनाथ राव, पुणे के कस्तूबा गवंटोये, बेंगलुरु के भारत भूषण, गुजरात भावनगर के सुमित परमार और यतेश परमार, अरुणाचल प्रदेश के तगेहायलिंग (एयरफोर्स कर्मी) और सूरत गुजरात के शेलेशभाई हिम्मतभाई कलाठिया शामिल हैं।
पहलगाम आतंकी हमला: जम्मू-कश्मीर सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख https://t.co/4UMbPMZJ5l
— Pappu Farishta Journalist by birth (@pappu_farishta) April 23, 2025
पहलगाम आतंकी हमले पर भड़के टीवी सितारे, बोले- ' ये कायरता पूर्ण, हमारा दिल टूटा' https://t.co/gh0NDklzMe
— Pappu Farishta Journalist by birth (@pappu_farishta) April 23, 2025
फोटो - पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादी





