भारत

आप के विधायकों से पूछो, उनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं या निजी में: संदीप दीक्षित

jantaserishta.com
4 March 2023 2:21 PM IST
आप के विधायकों से पूछो, उनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं या निजी में: संदीप दीक्षित
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने दिल्ली की जनता से गुजारिश करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी के विधायकों से पूछो उनके बच्चे, पोते ,पोती, नाती, नातिन सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं या निजी स्कूलों में पढ़ते हैं? जवाब मिल जाएगा आप के विधायक कौन से स्कूलों को अच्छा समझते हैं, जवाब मिले तो मुझे भी बताना । गौरतलब है कि कुछ समय से आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार सवालों के घेरे में है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कथित शराब घोटाले के चलते जब से सीबीआई कस्टडी में गए हैं, तब से कांग्रेस और भाजपा आम आदमी पार्टी पर और हमलावर हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के स्कूल मॉडल पर तंज कसते हुए ट्विटर के माध्यम से कहा है कि आम आदमी पार्टी के विधायकों से पूछो उनके बच्चे, पोते, पोती, नाती, नातिन कौन से स्कूलों में पढ़ते हैं? सरकारी या निजी? जवाब मिल जाएगा आप के विधायक कौन से स्कूलों को अच्छा समझते हैं? जवाब मिले तो मुझे भी बताना
संदीप दीक्षित ने दिल्ली की जनता से दरख्वास्त (गुजारिश) की है कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के विधायकों से पूछे कि उनके बच्चे दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं या निजी स्कूलों में पढ़ते हैं?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story