भारत

ASI के बेटे की गोली मारकर हत्या, 2 हजार रुपये की उधारी ने ले ली जान

jantaserishta.com
8 Oct 2021 7:55 AM IST
ASI के बेटे की गोली मारकर हत्या, 2 हजार रुपये की उधारी ने ले ली जान
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली. दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के छावला इलाके में दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के बेटे की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. दिल्‍ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में नजफगढ़ निवासी भूपेंद्र और अनीता को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पैसों के विवाद को लेकर दिल्‍ली पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक के 29 वर्षीय बेटे की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस नजफगढ़ के प्रेमनगर में मौके पर पहुंची और एक घर की पहली मंजिल पर पपरावत निवासी ताकेश को मृत पाया.
हत्‍याकांड के खुलासे के लिए बनाई टीम
वहीं, पुलिस उपायुक्त (द्वारका) शंकर चौधरी ने बताया कि शव सीढ़ियों के पास पहली मंजिल पर खून से लथपथ पड़ा था और मृतक के माथे पर गोली लगने का निशान था. इसके साथ उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों से फुटेज की जांच की गई और आरोपी व्यक्तियों को पकड़ने के लिए टीमों को तैनात किया गया. एक प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर छावला थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 , 120 बी और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जबकि पुलिस सूत्रों ने बताया कि राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है.
2 हजार रुपये की उधारी ले ली जान
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) शंकर चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान प्रत्यक्षदर्शी से पूछताछ की गई और इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि एएसआई के बेटे ताकेश ने अनीता से 2,000 रुपये उधार लिए थे और दोनों ताकेश को भारी ब्याज के साथ पैसे वापस करने के लिए कह रहे थे. आरोपी ताकेश को अनिल नाम के शख्स के घर ले गए, जिसने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. हालांकि इस मामले में अभी अनिल और विकास को गिरफ्तार किया जाना है,जिसके लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story