भारत

पुलिस अफसर का शव फंदे से लटका दिखा, परिवार का चौंकाने वाला दावा

jantaserishta.com
31 Aug 2025 4:00 PM IST
पुलिस अफसर का शव फंदे से लटका दिखा, परिवार का चौंकाने वाला दावा
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
पटना: बिहार में एक दारोगा की लाश बैरक में मिलने से सनसनी फैल गई है। बोधगया बीएमपी तीन में एएसआई का शव फंदे से लटका मिला है। मृतक दारोगा का नाम राजेश कुमार सिंह बताया जा रहा है। राजेश कुमार छपरा जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के गंगाजल गांव के रहने वाले हैं। इस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि दारोगा को कमांडेंट पिछले कुछ दिनों से ड्यूटी के लिए टॉर्चर कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि साल 2020 में राजेश कुमार सिंह की बहाली सिपाही के तौर पर हुई थी। शनिवार की रात बीएमपी तीन स्थित बैरक में उनका शव फंदे से लटकता मिला। इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है। बोधगया थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेजा शव।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story