भारत

एशियन गेम्स: 'भविष्य के लिए शुभकामनाएं,' पुरुष निशानेबाजों ने एक ही दिन जीते 3 मेडल, पीएम मोदी ने सराहा

jantaserishta.com
21 Sept 2026 6:55 PM IST
एशियन गेम्स: भविष्य के लिए शुभकामनाएं, पुरुष निशानेबाजों ने एक ही दिन जीते 3 मेडल, पीएम मोदी ने सराहा
x
नई दिल्ली: भारतीय पुरुषों निशानेबाजों ने सोमवार को 'एशियन गेम्स 2026' में अपना जलवा बिखेरा। भारत की मेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर अपने नाम किया, जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्राक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन निशानेबाजों को सराहा है।
सोमवार को रुद्राक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ माने की पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने 1,890.1 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि चीन ने 1,899 अंकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड पर निशाना साधा। साउथ कोरिया ने 1,884.2 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पीएम मोदी के हवाले से लिखा गया, "एशियन गेम्स में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने को बधाई। यह वाकई एक शानदार संयुक्त स्कोर के साथ सराहनीय प्रदर्शन था। उनके फोकस, निरंतरता और टीमवर्क ने भारत का मान बढ़ाया है। भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"
निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने एक ही दिन दो पदक अपने नाम किए। 10 मीटर एयर राइफल टीम में सिल्वर जीतने के अलावा, उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर हासिल किया। पीएम मोदी ने उनकी तारीफ में कहा, "एशियन गेम्स में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों ने शानदार सिल्वर मेडल जीता। दबाव में उनका शांत स्वभाव और बेहतरीन सटीकता काबिल-ए-तारीफ रही। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। भारत को उनके प्रदर्शन पर गर्व है।"
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में चीन के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन शेंग लिहाओ ने 254.2 प्वाइंट्स के गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि हिमांशु ढिल्लों ने कुल 252.4 प्वाइंट्स अर्जित करते हुए सिल्वर हासिल किया। भारत के रुद्रांक्ष पाटिल (230.9) ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे।
पीएम मोदी ने रुद्रांक्ष के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, "एशियन गेम्स में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल को बधाई। पूरे समय उनका फोकस और अनुशासन तारीफ के काबिल रहा। भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story