भारत

ASI ने कुत्ते को डंडे से बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल होते ही अफसर का हुआ तबादला

jantaserishta.com
12 Jan 2022 7:26 PM IST
ASI ने कुत्ते को डंडे से बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल होते ही अफसर का हुआ तबादला
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में सोमवार को दिल्ली पुलिस के एएसआई ने कुत्ते को डंडे से बुरी तरह मारा। उसकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब खबर है कि वीडियो के तेजी से वायरल होने पर उस अफसर का तबादला कर दिया गया।

दरअसल, सोमवार दोपहर हरीश कुमार नाम के एक व्यक्ति ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उसने खुद को एक पशु कार्यकर्ता बताया। कुमार ने बताया कि घटना सोमवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके की गली 44 की है। वहीं वायरल वीडियो में यह भी कहा गया है कि कुत्ता पुलिसकर्मी को घुर रहा था, इसलिए उसे पीट दिया। साथ में एक दूसरा वीडियो भी वारयल हुआ, जिसमें कुत्ता खून से लथपथ दिख रहा है और ठीक से चलने में असमर्थ दिख रहा है।
हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता। लेकिन दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने वीडियो का संज्ञान लिया है और कहा कि वे गलती करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि दोषी अधिकारी जाफराबाद पुलिस स्टेशन का एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) है। उन्हें जांच लंबित रहने के कारण जिला लाइन (दंड पोस्टिंग) भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें थीं कि एएसआई ने कहा कि उसने कुत्ते पर हमला किया क्योंकि उसने उसे काटा था।
वहीं, मंगलवार को अन्य पशु कार्यकर्ताओं ने संजय गांधी पशु देखभाल केंद्र में कुत्ते का एक वीडियो साझा किया। केंद्र के एक स्वयंसेवक ने बताया कि कुत्ते की आंख में चोट लगी है। उसके पैर पर भी जख्म है, लेकिन फ्रैक्चर नहीं है। कल यह देखने के लिए एक्स-रे किया जाएगा कि कहीं हेयरलाइन फ्रैक्चर तो नहीं है। उसका तापमान सामान्य है, लेकिन वह खाना नहीं खा रहा है। '
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story